
बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों, क्षेत्रवासियों के साथ-साथ जनपद के शीर्ष अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में झांकियां भी निकाली गई जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए जिन्होंने नील से होली खेली। कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई।
डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में विधायक हापुड़ सदर विजयपाल आढ़ती द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान सभी ने बाबा साहेब को नमन किया।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288



























