
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में स्थित लोहे की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में मंगलवार को एक संदिग्ध पर लोगों ने चोरी के प्रयास का आरोप लगाया। दुकानदार हसमुद्दीन सैफी का दावा है कि संदिग्ध ने दुकान से नकदी चुराने का प्रयास किया। तभी उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और संदिग्ध को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पुलिसकर्मियों से भी कहासुनी हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। दुकानदार का कहना है कि इससे पहले भी संदिग्ध को ढाई महीने पहले पकड़ा था लेकिन तब उसे छोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























