
भाजपा से रूठा समर्पित कार्यकर्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा संगठन में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों तथा अन्य दलों से आने वाले नेताओं की घुसपैठ से भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता भाजपा से रूठ कर घर बैठ गया है और समर्पित कार्यकर्ताओं का रूठना आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में कोई गुल खिला दे तो कोई ताज्जूब नहीं होगा। नगर पालिका हापुड़ के चुनाव में रूठा हुआ कार्यकर्ता अपना तमाशा दिखा चुका है और यही तमाशा विधानसभा 2027 के चुनाव में भी दिखाई दे सकता है।
भाजपा में घुसपैठिए ही हैं जो पैसे की ताकत दिखा रहे हैं और वरिष्ठ नेता भी घुसपैठियों के घर ही जा रहे हैं। ऐसे घुसपैठिए प्रॉपर्टी के धंधे व अन्य बड़े कारोबार में लगे हैं। फिलहाल भाजपा का समर्पित व कैडर का कार्यकर्ता चुपचाप अपने घर बैठा है और मौके की तलाश में है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























