
कुछ दिनों में दुबई की कई बार यात्रा करने वाले दंपति के घर ATS का छापा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एटीएस ने पिछले कुछ दिनों में कई बार दुबई की यात्रा करने वाले पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था जिसके बाद टीम ने पति-पत्नी से पूछताछ की।
सोमवार की शाम एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड जदीद चौकी पहुंची और पास स्थित मोहल्ले के रहने वाले दंपति और परिजनों को चौकी पर बुलवाया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पिछले कुछ दिनों में दुबई की कई बार यात्रा की है। ऐसे में पूछताछ में टीम ने कई सवाल पूछे। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति का दुबई में किसी व्यवसाय को लेकर आना-जाना लगा रहता है। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में दोनों ने दुबई की कई बार यात्रा की है। कुछ संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों से पूछताछ की गई। टीम ने पूछताछ के बाद दोनों को घर भेज दिया और रवाना हो गई।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


























