
रंजिशन हमला कर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी किसान ने भूमि विवाद की रंजिश को लेकर जनपद गौतमबुद्ध नगर के लोगों पर उनके साथियों के साथ मारपीट व हमला कर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि कोथला खादर के जंगल में उन्होंने कृषि भूमि खरीदी थी। पीड़ित का कहना है कि इस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था जिसकी शिकायत के बाद हुई जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। एक हफ्ते पहले प्रशासन ने उनकी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इस रंजिश को लेकर पुष्पेंद्र यादव, दिनेश यादव निवासी होशियारपुर गौतमबुद्ध नगर और क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी नफीस शुक्रवार को अन्य साथियों के साथ खेतों पर पहुंचा तो आरोपियों ने वहां पहुंचकर हमला कर दिया। एक आरोपी ने तमंचे की बट के साथ मौजूद ट्रैक्टर चालक इंतजार अली के सिर पर वार किया जिससे वह घायल हो गए हैं। फायरिंग के दौरान बाल-बाल बच गए। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू की है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926


























