
रास्ते को लेकर दो सगे भाइयों में हुई मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी में रास्ते को लेकर दो सगे भाइयों में हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों भाई आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोग दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन दोनों भाई एक दूसरे पर रास्ते को लेकर मारपीट कर रहे हैं।
सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो हापुड़ के गांव दादरी की बताई जा रही है जिसमें दोनों सगे भाई रास्ते को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। झगड़े की यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई तहरीर आती है तो उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























