
किसान यूनियन नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप के विरुद्ध संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किसान नेता पर भाजपा के शीर्ष नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
थाना बहादुरगढ़ के पलवाड़ा रोड के ग्राम चित्तौड़ा मोड पर सोमवार की सुबह एक ढाबा के उद्घाटन पर भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप पहुंचे थे। आरोप है कि किसान नेता ने भाजपा के शीर्ष नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की ओर गालियां दी। इस मौके पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व एक पूर्व मंत्री तथा कार्यकर्ताओं ने किसान नेता को अपशब्द कहने के लिए रोका तो वह भड़क गए और फिर गालियां देते हुए चले गए।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131


























