
गांव मुरादपुर में दो बकरियां चोरी, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित गांव मुरादपुर से एक चोर दो बकरी चोरी कर ले गया जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। पशुपालक ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव मुरादपुर निवासी मोनू ट्रैक्टर चालक है जिसने अपने मकान में कुछ बकरी और बकरियां पाल रखी हैं। रविवार की देर रात एक चोर ने उसकी दो बकरियों को चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह दोनों बकरियां गायब मिलने पर उसे चोरी का संदेह हुआ तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो असलियत का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दोनों बकरियों को पकड़ता हुआ दिख रहा है। उसके बाद वह सोमवार की सुबह थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























