
टैट अनिवार्यता के विरोध में हापुड़ के शिक्षक सड़क पर उतरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): टैट अऩिवार्यता के विरोध में सोमवार को हापुड़ में जनपद के शिक्षकों ने नारेबाजी कर मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी शिक्षक टैट की अनिवार्यता का खुलकर विरोध कर रहे थे। शिक्षकों के प्रदर्शन को जनपद के विभिन्न संगठन ने अपना समर्थन दिया है। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ हापुड़ के जिलाध्यक्ष संयोजक राजेंद्र यादव, अंशु सिद्धू, नौशाद अली, महेश कुमार, राजमणिपाल, गिरिश शर्मा आदि के संयुक्त तत्वावधान में जनपद हापुड़ के शिक्षक सोमवार को नगर पालिका परिसर हापुड़ के गांधी पार्क में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी शिक्षक हाथों में बैनर व तख्तियां लिए थे जिनपर टैट अनिवार्यता के विरोध में नारे लिखे थे। शिक्षकों का मशाल जुलूस नगर पालिका परिषद से प्रारंभ होकर नारेबाजी करते हुआ डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचा जहां उन्होंने शिक्षक हितों का संकल्प लिया। इसके बाद शिक्षक का यह प्रदर्शन हापुड के रामलीला मैदान में स्थित शहीद स्तम्भ पर पहुंचा जहां शिक्षकों ने देश के शहीदों को नमन किया। शिक्षकों को शिक्षक नेता राजेंद्र यादव, अंशु सिद्धू, नौशाद अली, गिरिश शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक विरोधी किसी भी निर्णय को शिक्षक संघ बर्दाश नहीं करेंगा और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक निर्णय लेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टैंट अनिवार्यता को वापिस नहीं लिया गया तो शिक्षक प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867


























