
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली बाइक पर बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहा वर्दी धारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की देव नंदिनी फ्लाईओवर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक वर्दी धारी बाइक चला रहा है जिसके पीछे दो लोग बैठे हुए हैं। बिना हेलमेट यात्रा की जा रही है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले लोगों ने कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वर्दी धारी समेत तीन लोग बाइक पर बैठे हुए हैं। बाइक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। बिना हेलमेट की तीन लोग बाइक पर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में राहगीरों, वाहन सवारों ने कार्रवाई की मांग की है जिनका कहना है कि नियमों का पाठ पढ़ना और चालान काटने वाले ही खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























