
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरियों का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोर बेहद शातिर हैं जिनके कब्जे से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, 19,040/- की नकदी, इनवर्टर, पंखे आदि सामान, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
नदीम पर 24 मुकदमे:
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नदीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला करुला रहमतनगर गली नंबर 8 थाना कटघर जनपद मुरादाबाद हाल पता गली नंबर 1 खजूरवाली अरविंद नगर गोंडा जाफराबाद दिल्ली तथा जयपाल पुत्र लीलाधर निवासी गांव नंगला कमाल थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद हाल पता कंपनी बाग मजदूरों की मंडी के पास थाना दरियागंज दिल्ली है। गिरफ्तार किए गए नदीम के खिलाफ 24 मुकदमे और जयपाल के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर में चोरों ने मंदिर, उपेड़ा में मकान और बाबूगढ़ में तीन-चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थाना बाबूगढ़ के साथ-साथ पिलखुवा थाने में दर्ज मामले से जुड़ा सामान तथा मुरादाबाद से चोरी हुई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























