
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकोली में करीब एक दर्जन किसानों की जमीन इन दिनों प्रभावित है। पानी भरा होने की वजह से किसानों का लाखों का नुकसान हो चुका है। किसानों की मांग है कि 100 मीटर की दूरी पर काली नदी है। ऐसे में गांव के पानी को काली नदी तक पहुंचाने के लिए सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए।
ग्रामीण शिवम निर्वाण निवासी छपकोली ने बताया कि पूरे गांव का पानी इन दिनों उनके खेतों की ओर भरा हुआ है। ढलान होने के कारण करीब 100 बीघा जमीन इस दौरान प्रभावित है जिसमें बंजर जमीन के साथ-साथ खेती की जमीन भी शामिल है। कहीं फसल तैयार खड़ी थी तो कहीं फसल की तैयारी की जा रही थी। गेहूं की फसल, गन्ने की फसल आदि प्रभावित हो गई। लोगों का कहना है कि जल भराव के कारण उन्हें बेहद परेशानी हो रही है। जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए। इस दौरान कूड़ेमल, हर्षवीर, गुलवीर, मदनपाल, महिपाल समेत करीब 12 किसानों की फसल प्रभावित है। किसानों का कहना है कि गांव के इस पानी को काली नदी में तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























