हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने शनिवार को कुमार इलैक्ट्रिक कंपनी के संचालक को प्रतिबंध के बावजूद दुकान खोलने के चलते हिरासत में लिया था। पुलिस ने व्यापारी पर जुर्माना लगाया और सख्त हिदायत दी कि आगे ऐसा कार्य न हो।
बता दें कि शनिवार को हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित कुमार इलैक्ट्रिक कंपनी नाम की शॉप खुली हुई है जिसमे दुकानदार प्रतिंबंध के बाद भी दुकान खोल रहा है और कुछ ग्राहकों को दुकान में घुसाकर बाहर से शटर गिराया हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को जमकर लताड़ा और दुकान का शटर गिराकर ताला लगवाया। दुकानदार को सबक सीखाने के लिए पुलिस ने दुकान के संचालक को हिरासत में लेते हुए गाड़ी में बैठा लिया जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार का एक हजार रुपए का चालान किया और सख्त चेतावनी दी।
बता दें कोरोना की रोकथाम के लिए सराकर ने सोमवार की सुबह 7 बजे तक प्रदेश में लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस दौरान कुछ दुकानों के प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है लेकिन प्रतिबंध के बावजूद भी कुछ दुकानदार दुकानें खोल रहे हैं जिनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवार कर रही है।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509





























