
बहला-फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, नौ अप्रैल 2026 की शाम करीब पांच बजे 15 वर्षीय किशोरी घर से कूड़ा डालने गई थी। काफी देर तक न लौटने पर स्वजन ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि किशोरी गांव के एक युवक के घेर में है। जब परिवार वहां पहुंचा, तो किशोरी घबराई हुई मिली। उसने बताया कि शिवम उसे बहला-फुसलाकर अपने घेर में ले जाकर दुष्कर्म किया। थाना पिलखुवा प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
























