
👁 18 views Views
धौलाना की एल्युमीनियम फैक्ट्री में चोरी का भेद खुला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एल्युमीनियम फैक्ट्री मे हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो चोरो को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी की 04 एल्यूमीनियम सैक्शन बरामद किया है।आरोपी गाजियाबाद के थाना बेवसिटी के गांव पूठी का सचिन व धौलाना के गांव शेखपुर खिचरा का साहेब है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



























