
हापुड़: टूटी सड़क पर राहगीर गिरकर हो रहे चोटिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एलएन रोड के हालात बेहद खराब हैं जहां राहगीर, वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश में तो यह सड़क तालाब का रूप ले लेती है। लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है जो अधिकारियों को जमकर कोस रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने मामले में सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह मार्ग आसपास के गांव को जोड़ता है। साथ ही इस मार्ग से दो स्कूल भी जुड़े हुए हैं। यहां आने वाले लोगों जल भराव, गहरे-गहरे गड्ढो में परेशानी होती है। ई-रिक्षाएं भी पलट जाती हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























