
बाबूगढ़ में बनेगा 10 एमवीए क्षमता का बिजली घर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में 10 एमवीए क्षमता का बिजली घर बनाया जाएगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। 10 गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा जिससे हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की सप्लाई मिल सकेगी। इसी के साथ निर्बाध बिजली के लिए ट्रांसफार्मर से लैस पांच ट्रालियां भी जल्द हापुड़ को मिलेंगी।
जनपद हापुड़ में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए करीब 150 करोड रुपए खर्च होंगे जिससे बिजली विभाग से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। बाबूगढ़ में बिजली परिसर में ही 10 एमवीए क्षमता के नए बिजली घर को भी मंजूरी मिल गई है। इस बिजली घर से बाबूगढ़ के अलावा आसपास के 10 गांव को सीधा लाभ मिलेगा जिससे हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























