
👁 37 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के आदेश पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने मंगलवार को हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में चल रही डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। पशुओं को कुट्टा व मैली खिलाने के मामले में जांच की गई और नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। इस दौरान पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा।
सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई। छापामार कार्रवाई में प्रदूषण विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में कई डेयरी पर छापा मारा और नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। दुधारू पशुओं को कुट्टा व मैली खिलाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























