
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ नगर में मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान के प्रयास में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मंगलवार का है जब एक साइकिल सवार बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर गढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि गढ़ नगर में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है जिसकी वजह से हादसे होते हैं। ऐसे में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका को कार्रवाई करनी चाहिए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739



























