
हापुड़: चैनापुरी में अवैध डेयरी का संचालन, नगर पालिका ने दिया आठ दिनों का अल्टीमेटम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चैनापुरी में अवैध रूप से चल रही डेयरी के खिलाफ नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम क्षेत्र में उतरी जहां माइक के माध्यम से अवैध डेरी का संचालन करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि आठ दिन के भीतर इन डेयरी को शिफ्ट कर ले। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पशुओं को जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार, नगर पालिका के अधिकारी व पुलिस बल के साथ हापुड़ के मोहल्ला चैनापुरी व आसपास के इलाकों में उतरे जहां उन्होंने माइक के माध्यम से घोषणा की कि क्षेत्र में चल रही अवैध डेयरी के खिलाफ नगर पालिका कार्रवाई करेगी। ऐसे में सभी को आठ दिनों का अल्टीमेटम दिया जाता है कि वह अपनी डेययरी को शिफ्ट कर ले। अन्यथा विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पशुओं को भी जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों व अवैध डेयरी का संचालन करने वालों में हड़कंप की स्थिति दिखाई दी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


























