
गैस समस्या समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गैस समस्या समाधान के लिए उपभोक्ता को इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए हापुड़ के नवीन मंडी स्थल परिसर में जिला प्रशासन ने कट्रोल रूम स्थापित किया है। इस नियंत्रण रूम से गैस वितरण आदि पर निगरानी रहेगी।
डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि अब आम नागरिक गैस से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत सीधे इस कंट्रोल रूम पर दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। डीएम अभिषेक पांडेय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कंट्रोल रूम से केवल गैस आपूर्ति ही नहीं, बल्कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों की गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों को भी इस कंट्रोल रूम से जोड़ा है, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या या अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इस पहल से जिले में गैस वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651



























