
हापुड़ में 22 मई से दो चरणों में शुरु होगी जनगणना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में जलगणना-2027 की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने जनगणना में शामिल होने वाले प्रगणक एवं प्रयवेक्षकों को छह मई तक प्रशिक्षण का कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना में किसी तरह की दिक्कत न हो।
डीएम अभिषेक पांडेय ने कहा कि जनपद में जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सटीक बनाने के लिए दो चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण मकान सूचीकरण के हिसाब से 22 मई-2026 से 20 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना के आधार पर होगा। यह फरवरी 2027 से शुरू किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार विवरण दर्ज करने के लिए सेल्फ एन्युमरेशन (स्व-गणना) का विकल्प दिया जाएगा। नागरिक जनगणना पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपनी प्रश्नावली ऑनलाइन भी भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य पूरा कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों का 28 फरवरी व फील्ड ट्रेनर्स का 31 मार्च को प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है, जबकि प्रगणक व पर्यवेक्षक का छह मई तक प्रशिक्षण पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनगणना निदेशायल लखनऊ से मंडल प्रभारी मेरठ अभिमन्यू सिंह, जिला प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। जिसमें घर-घर जाने वाले प्रगणक कुल 33 बिंदुओं पर डेटा एकत्र करेंगे।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज, अधिकारी आदि शामिल रहे।



























