
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित प्रभा बिहार में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ सड़कों को करीब दो फीट ऊंचा उठाया गया है जिससे बाकी की सड़क नीचे रह गई है। ऐसे में नालियों की निकासी कैसे होगी? सोमवार को सड़क निर्माण को लेकर हंगामा हुआ और महिलाएं भी सड़क पर उतर आई।
आपको बता दें कि स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित प्रभा बिहार में कुछ गलियों की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क को ऊंचा उठाकर बनाया जा रहा है। ऐसे में जो गालियां नीचे रह गई हैं वहां के रहने वाले लोगों ने बताया कि फिलहाल उनके घरों का पानी रेलवे लाइन की तरफ जाता है। भविष्य में रेलवे लाइन के पास जल निकासी नहीं हो सकेगी तो उनके घरों का पानी कहां निकलेगा? जिसकी वजह से जल भराव की स्थिति पैदा होगी। यदि विभाग इस ओर अभी ध्यान दें तो भविष्य में होने वाली समस्या से निजात मिल सकती है। सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतराई और जमकर हंगामा हुआ।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52



























