
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में सरसों का कट्टा लौटाने गए युवक को पीटने के मामले में देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ज्ञानी उर्फ ज्ञानेंद्र पुत्र कालू उर्फ रणधीर निवासी गांव पीरनगर सूदना है। मामले में ज्ञानी का बेटा समेत चार लोग फरार हैं।
पीरनगर सूदना के रहने वाले मुकेश ने बताया कि एक अप्रैल की सुबह करीब 6:00 बजे उसका भाई लीलू खेत से लौट रहा था। रास्ते में सरसों का कट्टा मिला। उसे मोनू साइकिल वाले की दुकान पर रख दिया। कुछ देर बाद जानकारी हुई कि कट्टा गांव के ज्ञानी का है। वह कट्टा ज्ञानी के घर लौटाने गया जहां ज्ञानी और उसके पुत्र जस्सी, उदय और एक अज्ञात ने घर में खींचकर उसे लाठी-डंडों से पीटा, हत्या की धमकी दी जिसमें लीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)



























