
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में एक युवक को सरसों का कट्टा लौटाना महंगा पड़ गया। सरसों का कट्टा लौटाने के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर बाप-बेटे समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीरनगर सूदना के रहने वाले मुकेश ने बताया कि एक अप्रैल की सुबह करीब 6:00 बजे उसका भाई लीलू खेत से लौट रहा था। रास्ते में सरसों का कट्टा मिला। उसे मोनू साइकिल वाले की दुकान पर रख दिया। कुछ देर बाद जानकारी हुई कि कट्टा गांव के ज्ञानी का है। वह कट्टा ज्ञानी के घर लौटाने गया जहां ज्ञानी और उसके पुत्र जस्सी, उदय और एक अज्ञात ने घर में खींचकर उसे लाठी-डंडों से पीटा, हत्या की धमकी दी जिसमें लीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52



























