
पीएम मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर दो गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजू पुत्र राम सिंह निवासी बाबूगढ़ छावनी और मोईन पुत्र सदाकत निवासी ग्राम भमेड़ा थाना बाबूगढ़ हापुड़ को दबोचा है।
दरअसल दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट हुई जिसमें गिरफ्तार किए गए आरोपी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिख रहे थे। प्रधानमंत्री पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया।

We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586





























