
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माहौल भक्ति के रंग में रंग गया जहां बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने हिस्सा लिया। मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी यशवर्धन आचार्य जी महाराज और संस्थापक अशोक आचार्य जी महाराज ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर भजन गायक पंडित गोविंद शर्मा श्रीधाम वृंदावन के भजनों पर भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करने से खुद को रोक ना सके। 1 अप्रैल को सुबह 7:00 से और 2 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ किया गया। इसके बाद 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सुंदरकांड पाठ किया गया। शाम 5:00 बजे से भजन संध्या में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सिर्फ हापुड़ ही नहीं बल्कि गाजियाबाद, पिलखुवा, मोदीनगर से आए भक्तों ने भी हिस्सा लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























