
हापुड में वैसाखी पर्व 15 अप्रैल को मनाया जाएगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड में सिख संगत द्वारा वैसाखी पर्व 15 अप्रैल को मनाया जाएगा।15 अप्रैल दिन बुधवार को खालसा साजना दिवस बैसाखी को समर्पित होगा।
सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कि धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के प्रबंध में दिनांक 15 अप्रैल, 2026 को समूह सिख संगतो के सहयोग से गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार तहसील चौपला यूपी सिख मिशन हापुड में खालसा साजना दिवस बैसाखी गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया जाएगा, जिसके उपलक्ष्य में 13 अप्रैल 26 दिन सोमवार को सवेरे 10 बजे श्री अखंड पाठ साहब प्रारंभ होगे जिसकी दिनांक 15 अप्रैल 26 दिन बुधवार को भोग समाप्ति होगी। उपरांत 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुरु घर के महान कीर्तन जत्थे रागी, ढाडी, प्रचारक, कथावाचक कीर्तन, कथा और गुरू इतिहास संगत को श्रवण करवायेंगे।गुरुद्वारा समिति ने संगत से अपील की है कि 15 अप्रैल 2026 को समय से गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर तन मन धन से सेवा करके गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।
गुरु घर के सेवादार ज्ञानी प्रभदयाल सिंह, हैड ग्रंथी गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार हापुड़ व ज्ञानी ब्रजपाल सिंह इंचार्ज यूपी सिख मिशन हापुड़।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















