
गढ़ः ट्रैक्टर के रोटावेटर में आया मजदूर का पैर, मेरठ रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव देहरा रामपुर में खेत की जुताई करते समय शुक्रवार की सुबह एक मजदूर का पर ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से कट गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूर को आस-पास काम कर रहे ग्रामीणों ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है।
बताया गया है कि थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मजदूर सूरज देहरा रामपुर में खेत जुताई का काम करते हैं। बताया कि खेत जुताई के दौरान उनका अचानक संतुलन बिगड़ गया जिससे पैर फिसलने के कारण सूरज का पैर ट्रैक्टर के पीछे चल रहे रोटावेटर के ब्लेडों में फंस गया और कट गया। वहीं काम कर रहे ग्रामीण मजदूर की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर बंद किया। ग्रामीणों ने लघूलुहान सूरज को गढ़ के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने सूरज की नाजुक हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096






















