
👁 35 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने एक सप्ताह पहले इन्द्रलोक कॉलोनी स्थित टिंबर व्यापारी के घर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी के पीली व सफेद धातु के आभूषण,11 हजार रूपए नकद व अन्य दस्तावेज बरामद हुए है।आरोपी इन्द्र लोक कालोनी के संजीव गुप्ता की बेटी ईशा गुप्ता व गंगा पुरा फ्रीगंज रोड के शालिनी व उसका भाई आकाश है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।



























