
हाफिजपुरः नोएडा से लौट रहे बाइक सवार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र सादिकपुर गांव के पास एक लापरवाह और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी बाल बाल बच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। घटना 2 मार्च की है जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के थाना गुलालठी क्षेत्र के गांव रामनगर चांद मस्जिद के पास रहने वाली रिहाना बताया ने कि उनका पुत्र जावेद रात करीब 9:00 बजे अपने रिश्तेदार आरिफ के साथ नोएडा से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों युवक थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही पीछे बैठा आरिफ सुरक्षित बच गया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जावेद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक जावेद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मृतक की मां रिहाना की तहरीर के आधार पर हाफिजपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||





























