
👁 17 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बाइक सवार तीन युवक #Stunt कर रहे हैं। हाईवे पर बिना हेलमेट के तीन लोग बैठे हुए हैं जोकि जिगज़ैग बाइक दौड़ा रहे हैं। ऐसे में हादसा भी हो सकता है। बाइक असंतुलित हो सकती है और जान भी जा सकती है।
पिलखुवा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बाइक सवार हाईवे पर बाइक को नियमों के विपरीत दौड़ा रहे हैं। आप ही सोचिए कि यदि पीछे से कोई वाहन आजाए तो हादसा भी हो सकता है। इस तरह की लापरवाही से जान भी जा सकती है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

































