
जलभराव की समस्या का मुद्दा शोषित क्रांति दल ने कलेक्ट्रेट में उठाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर 1 मोहल्ला आदर्श नगर की गली नंबर 6 में सालों से हो रहे जल भराव की समस्या को लेकर शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं व मोहल्ले के लोगो ने वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया, जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन एडीएम संदीप कुमार को सौंपा
ज्ञापन में कहा कि वार्ड नंबर 1 मोहल्ला आदर्श नगर की गली नंबर 6 में साल भर से 24 घंटे जल भराव रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस जल भराव के कारण मोहल्ले के लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
धरना प्रदर्शन में अरुण जाटव, देवेंद्र कुमार, डॉक्टर मानव सागर, रवि कुमार, आशीष जाटव, आकाश, उर्मिला, ऊषा,अनीता, रितु, अनीता, जगवती, कुंता देवी, राजकुमारी, चंद्रावती, कृष्णा, राजेश आदि शामिल रहे
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton

































