
हापुड के गुरूद्वारा तिराह को जाम मुक्त करने पर सुझाव
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पुलिस उपाधीक्षक वरूण मिश्रा ने हापुड नगर की समस्याओ के हल करने उपायो पर विचार विमर्श करने के लिए सोमवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियो से वार्ता की।
बैठक में मुख्य रूप से गुरुद्वारा चौराहा को जाम मुक्त करने के लिए लेफ्ट साइड फ्री करने, जाम से मुक्ति के लिए ट्रैफिक पुलिस की योजना ई रिक्शा संचालन के लिए अलग अलग रूठ पर अलग अलग कलर की रिक्शा का संचालन किए जाने के प्रस्ताव का समर्थन करने के साथ ही व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने स्कूलों के छात्र छात्रों वाली रिक्शाओं को ना रोके जाने का प्रस्ताव रखा।
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर पर हुई दिनदहाड़े चोरी की वारदात को शीघ्र ही खोलने के लिए कहा। सी ओ सदर ने शीघ्र ही टिम्बर व्यापारी के घर हुई चोरी को खोलने का आश्वासन दिया।
मीटिंग में प्रभात अग्रवाल, संजय डावर, अमित गर्ग, राजीव तेल वाले, रवि मोहन, दिनेश गुप्ता घड़ी वाले आदि व्यापारी मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































