
नारी सुरक्षा,सम्मान हेतु हापुड़ में पुलिस चैकिंग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जनपद हापुड पुलिस ने ठान ली है कि वह जगह-जगह जाकर चैकिंग करेगी और हरकत बाजों को सजा दिलाएगी।इस दिशा में प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चैकिंग की गई।
नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों की एण्टीरोमियों टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव,कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वह बेवजह स्कूल व कालेज तथा सार्वजनिक स्थान पर चक्कर न लगाए वर्ना दंड भुगतना पडेगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























