
👁 25 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है जिससे क्षेत्रवासी बीमार हो रहे हैं।
सोमवार की सुबह तेज धूप के बाद शाम तक आते-आते मौसम अचानक बदल गया। जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बारिश शुरू हो गई। हापुड़ शहर में भी बूंदाबांदी हुई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
































