
रेलवे ट्रैक पार कर रहे व्यक्ति की डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला गेट संख्या-62 सी के पास ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
मामला गुरुवार का है जब डबल डेकर ट्रेन दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। दोपहर करीब 3:30 बजे ट्रेन के लिए कुचेसर रोड चौपला गेट संख्या 62 रेलवे फाटक बंद था। इसके बावजूद एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करने लगा और तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मृतक की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

































