
जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से लॉर्ड शिवा ढाबा में तोड़फोड़ करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से ढाबे पर तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपी सगे भाई हैं जिनके नाम रविंद्र व सोमपाल पुत्रगण अलबेल निवासीगण रसूलपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ है। दोनों को पुलिस ने गांव रसूलपुर से गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि गांव फतेहपुर कुचेसर रोड चौपला निवासी सतपाल पुत्र महराज सिंह और गांव रसूलपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र करण सिंह ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि वह दोनों सह खातेदार हैं और उन्होंने बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लॉर्ड शिवा ढाबा के नाम से एक ढाबा शुरू किया था जहां आरोपी अपने साथियों के साथ बुधवार की तड़के पहुंचे और दबंगई दिखाते हुए ट्रैक्टर व जेसीबी की मदद से ढाबे को तहस-नहस कर दिया और ₹10,000 लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और गुरुवार को दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

































