
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वाधान में राजेन्द्र गुर्जर के आवास जवाहर गंज मे भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला मंत्री नरेश गुर्जर का महासभा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के संरक्षक जयकरण बंसल ने की। इस अवसर पर सम्मान समारोह को संबोधित करते अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश महामंत्री पवन हूण ने कहा कि जिला कमेटी में नरेश गुर्जर को दायित्व दिया जाना समाज के लिए हर्ष का विषय है नरेश गुर्जर विगत 3 दशकों से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनके अनुभव और कार्य शैली से अन्य युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा और वह भी पार्टी और देश में अपना सहयोग प्रदान करेंगे महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि हालांकि गुर्जर समाज को जनपद की नवनियुक्त कमेटी में उचित भागीदारी नहीं मिली है जिससे गुर्जर समाज में नाराज़गी भी है क्योंकि गुर्जर समाज भारतीय जनता पार्टी का कोर वोटर रहा हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा रहता है नरेश गुर्जर को जो दायित्व मिला है यह उनकी लगातार पार्टी में विभिन्न पदों पर किए गए कार्यों का प्रतिफल है नरेश गुर्जर को निश्चित रूप से पार्टी को और मजबूती मिलेगी क्योंकि नरेश गुर्जर एक जमीनी कार्यकर्ता हैं उनको जिला कमेटी में दायित्व देकर के पार्टी ने यह सिद्ध कर दिया है कि यह पार्टी युवा जवान किसान पार्टी के आम कार्यकर्ता गांव देहात की पार्टी है
इस अवसर पर विजेंद्र कसाना ,जयविंद्र गुर्जर ,रवि भाटी,कटार सिंह इंस्पेक्टर रविंद्र गुर्जर,राहुल गुर्जर ,दिनेश गुर्जर संजय गुर्जर मोहित ,अंकित कुमार,रिंकेश मुककदम योगेश कुमार, विवेक राणा, चन्द्रशेखर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

































