
हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई हुए घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बुधवार को करणपुर जट्ट गेट के पास दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे में केंटर ने बाइक को टक्कर मारी जिसके बाद यह हादसा हुआ।
गुलावठी के ईदगाह मोहल्ला निवासी हाशिम सिद्दीकी और कासिम सिद्दीकी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक को बुधवार को एक कैंटर में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार दोनों सगे भाई सड़क पर गिर पड़े जिन्हें तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

































