
बाबूगढ़: दबंगों ने ट्रैक्टर की मदद से ढाबे को किया तहस-नहस
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे को तहस-नहस करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस दौरान क्षेत्र में दहशत मच गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र करण सिंह और गांव फतेहपुर कुचेसर रोड चोपला निवासी सतपाल पुत्र महाराज सिंह ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि वह दोनों सह खातेदार हैं। उन्होंने लीज पर ढाबा बनाया था कि बुधवार की तड़के कुछ दबंग पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर की मदद से ढाबे को तहस-नहस कर दिया। ढाबे के गल्ले में रखे ₹10,000 भी ले गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































