
👁 31 views Views
बाइक चोरी में नाबालिग भी जुटे है,पुलिस का खुलासा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में बाइक चोरी में नाबालिग भी जुटे है यह भंडाफोड थाना कपूरपुर पुलिस ने तीन बाल अपचारी बाइक चोरों को पकड़ने के बाद खुलासा किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कपूरपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 03 वाहन चोरों बाल अपचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की तीन मोटर साइकिल बरामद की है।ये बाइक गत दिनो थाना कपूरपुर क्षेत्र से चोरी गई थी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































