
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के गांव पटना में रविवार की दोपहर एक 5 साल की बच्ची खेलते समय छत से गिर गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों में शोक की लहर है।गांव पटना का पप्पू ई-रिक्शा व ट्रैक्टर चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां हैं। रविवार की दोपहर उसकी दूसरी बेटी माहीनूर घर की छत पर खेल रही थी। बताया जाता है कि खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरी। आंगन में जैसे ही बच्ची गिरी तो परिजनों में चीख पुकार मच गई जो बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों में शोक की लहर है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096






























