
👁 45 views Views
संघ के स्वयंसेवको ने गणवेश मे पथ संचलन निकाला
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): नवजयोति शिवाजी शाखा के स्वयंसेवको ने रविवार प्रातःकाल वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया तथा गणवेश मे पथ संचलन निकाला। संघ के हापुड जिला प्रचारक विवेक कुमार ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा संघ के मनाये जाने वाले छह उत्सवो मे से एक है हिन्दू नववर्ष वर्ष प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। उन्होंने संघ कार्य विस्तार करने को कहा। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता रहे। विधायक विजय पाल सिंह आढती, गोरव गोयल, हितेश कुमार, सजीव कुमार, प्रवीण कुमार, पदम सिंह, रवींद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























