
👁 29 views Views
हापुड़: ₹500 को लेकर चौकी के सामने मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित जदीद चौकी में ₹500 को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों में मारपीट हो रही है। मारपीट की यह वीडियो जदीद चौकी के पास की बताई जा रही है। ₹500 को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























