
त्योहारों के चलते डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने गुरुवार की रात हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ हापुड़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के शीर्ष अधिकारियों ने हापुड़ के गोल मार्केट, चंडी रोड आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और सभी से त्योहारों के मद्देनजर शांति बनाए रखने की अपील की।
नवरात्रि व ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनता में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मय पुलिस बल थाना हापुड़ नगर क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586






























