
किशोरी को अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के कुराना टोल प्लाजा के पास रहकर मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से जनपद हमीरपुर के एक गांव का रहने वाला है। 10 मार्च की दोपहर करीब 12:15 बजे उसकी 17 साल की बेटी घर से बाहर गई थी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी।
तलाश करने के दौरान जानकारी मिली कि जनपद महोबा के गांव नौसारा का मंगलरजक पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया है जिसके बाद पीड़ित पिता थाना हाफिजपुर पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मंगलरजक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





























