
गढ़: परचूने से लदा ट्रक बाइक सवार पर पलटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में परचून के समान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया।
मामला सोमवार का है जब एक कैंटर परचूने का सामान लेकर जैसे ही ब्रजघाट क्षेत्र में पलवाड़ा चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक अनियंत्रित होकर अमरोहा के थाना रेहरा क्षेत्र के गांव सुताबली निवासी अनुज पर पलट गया। अनुज बाइक से दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। इस हादसे के दौरान वह घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





























