
हापुड़: फ्रीगंज रोड पर नाले में जमा कूड़ा, लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर नालों में जमा कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हालात यह हैं कि गंदा पानी अब सड़क तक आ रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। उन्होंने नालों की सफाई की मांग की है। नाले की सफाई न होने की वजह से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है जिससे क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। नाले से अक्सर बदबू आती है।
हापुड़ की फ्री गंज रोड पर पशुओं के अस्पताल के आसपास नाले में गंदगी जमा है। नाला समय पर साफ न होने की वजह से क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनकी मांग है कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी लापरवाही छोड़ नालों की सफाई कराए। दफ्तर में कुर्सी पर जमे बैठे अधिकारी क्षेत्र का निरीक्षण करें और ठेकेदार को साफ-सफाई के निर्देश दें।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731





























