
👁 76 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शहरयाब पुत्र कलवा निवासी गांव डूहरी थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को दबोचा है।
पिलखुवा थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के अभियोग में मुकदमा पंजीकृत किया और पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को सरस्वती कट के पास से दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






























